Press "Enter" to skip to content

लायनेस क्लब की डिस्ट्रीक्ट प्रेसींडेट अधिकारिक यात्रा पर आई

लायनेस सेवा के कार्यों से हुई प्रभावित, सेवा कार्य के तहत गरीब महिला को दी सिलाई मशीन 

शिवपुरी। लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ की प्रांतीय पदाधिकारी श्रीमती महादेवी आर्या, सचिव श्रीमती सुशीला छाबड़ा, एडमिन्स्ट्रिेटिव सचिव श्रीमती किरण ठाकुर, एरिया ऑफिसर श्रीमती स्नेहलता अग्रवाल  अपने शिवपुरी प्रवास के दौरान अधिकारिक यात्रा पर आई। यहां स्थानीय होटल पीएस में अधिकारिक यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें लायनेस अध्यक्षा श्रीमती नीलू जैन, सचिव श्रीमती नीलम बीसानी ने सर्वप्रथम अधिकारिक यात्रा पर आई प्रांतीय पदाधिकारियों के समक्ष लायनेस क्लब 323-ई-1 में किए जा रहे सेवा कार्यों को बताया तत्पश्चात अपने द्वारा भविष्य की योजनाओं पर को लेकर भी अवगत कराया। इस पर शिवपुरी में लायनेस क्लब साउथ के सेवा कार्यों से प्रांतीय पदाधिकारी प्रभावित हुई और उन्होनें इस प्रकार के सेवा कार्येांे को आगे भी इसी तरह बनाए रखने की बात कही। इस दौरान नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दहेज के उपर दी गई जिसमें घूमर डांस भी शामिल रहा। इसके अलावा यह पूरी अधिकारिक यात्रा राजस्थानी थीम पर आयोजित हुई। इस दौरान सेवा कार्य करते हुए एक गरीब महिला की बेटी के विवाह हेतु लायनेस महिलाऐं अपने -अपने घरों से उपहार लेकर आई जिसमें साड़ी, पर्स, पायल, बिछिया, बेडशीट, कंबल और अन्य बहुत सारा घरेलू उपयोगी सामन शामिल रहा साथ ही सेवा कार्येां के तहत ही रोजगारमूलक कार्य की पूर्ति करते हुए प्रांतीय पदाधिकारियों की अधिकारिक यात्रा के दौरान एक महिला को सिलाई मशीन भी लायनेस क्लब साउथ की ओर से प्रदान की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सुषमा गोयल व केामल राणा द्वारा जबकि आभार प्रदर्शन श्रीमती संगीता जैन द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सभी महिलाऐं राजस्थानी डे्रस में मौजूद रही व राजस्थानी भोज भी ग्रहण किया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!