Press "Enter" to skip to content

आगामी त्यौहारों को मद्येनजर रखते हुए समस्त थाना प्रभारियो के साथ मीटिंग लेकर आवश्यक दिये दिशा निर्देश

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा आगामी त्यौहारों को मद्येनजर रखते हुए समस्त एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई बैठक में समस्त थाना प्रभारियों को निम्न दिशा निर्देश दिए गये-
1. थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक लेने।
2. गांवों में जाकर जनसंवाद करने।
3. सोसल मीडिया पर ध्याान रखने एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्ती से  कार्यवाही करने ।
4. आसामाजिक तत्वों की पहचान कर उन्हे चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने।
5. पुलिस का रिस्पोंन्स टाईम कम से कम करने, इत्यादि बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
*बाल संरंक्षण,महिला सुरक्षा, लिंग भेदभाव एवं पोक्सो एक्ट में आरोपियों की गिरफ्तारी पर हुआ सेमीनार का आयोजन।*
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में पुलिस कण्ट्रोल रूम शिवपुरी में जिले में बाल संरंक्षण,महिला सुरक्षा, लिंग भेदभाव एवं पोक्सो एक्ट में आरोपियों की गिरफ्तारी पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया।
आज दिनांक 06.03.20 को पुलिस कण्ट्रोल रूम शिवपुरी में बाल संरंक्षण,महिला सुरक्षा, लिंग भेदभाव एवं पोक्सो एक्ट में आरोपियों की गिरफ्तारी पर जागरूकता कार्यक्रम विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। इसमें उन्होंने बाल संरंक्षण,महिला सुरक्षा, लिंग भेदभाव एवं पोक्सो एक्ट में आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत की। इस मौके पर जिला न्यायालय से एडीजे महोदय श्री प्रमोद कुमार द्वारा पोक्सो एक्ट में आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी। ममता संस्था की संचालका कल्पना रायजादा द्वारा बाल संरंक्षण एवं बाल अधिेाकर पर मौजुदा पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। उनि. रूपेश शर्मा द्वारा कार्यशाला में सामाजिक कुरीति लिंग भेदभाव के कुप्रभावों एवं इससे कैसे बाहर आया जा सकता है के बारे में बताया। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उनि. दीप्ति तोमर द्वारा महिलाओं की  सुरक्षा के बारे में बताया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल, एडीजेे श्री प्रमोद कुमार अति. अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर, एसडीओपी शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया, एसडीओपी अजाक श्री उमेश गर्ग, एसडीओपी कोलारस श्री अमरनाथ वर्मा, रक्षित निरी. भारत सिंह यादव, समस्त थाना प्रभारी, प्रभारी कण्ट्रोल रूम एवं जिले के सभी थानों से आये लगभग 60 पुलिस अधिकारी/कर्मचारिय मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!