Press "Enter" to skip to content

भौंती थाना प्रभारी अशोक बाबू शर्मा ने ली शान्ति समीक्षा की बैठक

शिवपुरी। भौंती में आगामी 09 मार्च को आने वाले होली के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुये थाना भौंती पर शुक्रवार की शाम 06 बजे शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। शांति समिति की बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रशासन के बीच संवाद हुआ जिनमें होली के दिन प्रभात फेरी के बारे में चर्चा की एवं शांति के साथ त्यौहार को मनाने के बारे में भी संवाद किया गया। थाना प्रभारी अशोक बाबू शर्मा ने लोगों से कहा गया  कहा कि फेसबुक,व्हाटसप की खबरों पर विश्वास न करें पहले खबर को सही ढंग से समझे । और बताया कि सोशल मीडिया पर भडकाऊ पोस्ट न करें क्यों कि कुछ असामाजिक तत्व ये खुरापात करते हैं। जिससे शांतिभंग होने की सम्भावना होती है। इसलिये आप सभी से अपील है। कि नगर में शांति बनाये रखें होली के त्यौहार को प्रेम पूर्वक भाई चारे के साथ मनाये। इस मौके पर मंगल सिंह परमार सेक्टर अध्यक्ष भौंती, नाथूराम गुप्ता, सुदामा कसाव, रामगोपाल शर्मा, मनपुरा सरपंच अतुल पहारिया, शंकर कुशवाह, कल्लू परमार,प्रकाश जाटव, एवं भौंती थाना का समस्त स्टाफ मौजूद रह। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!