बड़ी खबर –: सिंधिया भक्त अशोक ठाकुर ने भी किया सिंधिया से किनारा

शिवपुरी। शिवपुरी के वरिष्ट कांग्रेस नेता अशोक ठाकुर ने अपने को बहुत बड़ा सिंधिया भक्त कहते थे लेकिन जब बात सिंधिया के साथ वफादारी की आयी तो उन्होंने सिंधिया से बड़ा अपनी पार्टी को समझा जब हम लोग हमने इस संबंध में उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि मैंने अपने कांग्रेस के संगठन पद से तो इस्तीफा दे दिया है मगर मैं आज भी कॉन्ग्रेस का कार्यकर्ता हूं । जबकि आज कांग्रेस में ग्वालियर चंबल संभाग में अगर बात की जाए तो बहुत ही उंगलियों पर गिन देने वाले लोग ही संगठन में साथ दे रहे है ।
वहीं दूसरी ओर ग्वालियर चंबल संभाग में कांग्रेस को सिर्फ सिंधिया की पार्टी समझा जाता था और कांग्रेस का नाता हमेशा से महल से जोड़कर देखा जाता था शिवपुरी में अगर कांग्रेस की बात की जाए तो कांग्रेस और सिंधिया यह दोनों शब्द एक दूसरे के पर्यायवाची लगते थे शिवपुरी में तो कांग्रेस कार्यालय कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के तमाम पदों से और उसी प्राथमिक सदस्यता तक से इस्तीफा दे दिया है और यह सभी लोग आज भी सिंधिया के साथ होने की बात कहते नजर आ रहे हैं ।

संबंधित खबरें