Press "Enter" to skip to content

गीता पब्लिक स्कूल के टीचर्स ने 3825 स्क्वायर फीट(45×85) में बनाई “डरो ना ,वॉश कोरोना” की ड्राइंग | Shivpuri News

डियर इंडिया”डरो ना, वॉश कोरोना”
शिवपुरी। कोरोनावायरस डिजीज के खिलाफ लोगों में अवेयरनेस बढ़ाने हेतु गीता पब्लिक स्कूल के स्टाफ ने मिलकर 3825 स्क्वायर फीट में चूने और गेरू का प्रयोग कर”डरो ना वाश कोरोना” का संदेश लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की है ।जैसा कि हम जानते हैं कि कोरोनावायरस की खबर को काफी हाइपर किया गया है। जबकि अगर सभी लोग मिलकर एतिहाद बरतें तो जल्द से जल्द इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इसके लिए हम सब भारतीयों को मिलकर सावधानी बरतने की जरूरत है।  हमें  करोना वायरस डिजीज से डरना नहीं है बल्कि इसे वॉश कर देना है। यही संदेश गीता पब्लिक स्कूल के टीचर्स द्वारा सभी को  दिया गया है कि हमसब अपनी हाईजीन का ध्यान रखें, अपने आसपास के सराउंडिंग्स को क्लीन करें, दिन में कम से कम चार पांच बार अपने हाथों को क्लीन करें , सोशल डिस्टेंस को मेंटेन करें , हेल्थी डाइट को फॉलो करें और कोरोना के डर को वॉश करें। इस दिशा में भारत सरकार द्वारा किए जा रहे  प्रयत्न अत्यंत सराहनीय है और हम सबको मिलकर भी अपने अपने स्तर पर उनके कार्यों में सहयोग करना है ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!