शिवपुरी। जिले में पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद अब मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोपों तक पहुंच गया है। करीब 15 साल पहले शादी हुई थी और 3 साल पहले पत्नी विवाद के बाद अपने मायके चली गई थी। अब पत्नी को वापस लेने पहुंचे पति और उसके माता-पिता के साथ मारपीट किए जाने तथा बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप सामने आया है। पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, जिला ग्वालियर के सेहसारी निवासी दिलीप परिहार की शादी करीब 15 साल पहले पूजा परिहार के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। दिलीप का आरोप है कि करीब 3 साल पहले घरेलू विवाद के बाद उसकी पत्नी घर में रखे आभूषण और 50 हजार रुपये नकद लेकर दो बच्चों के साथ मायके चली गई थी। इसके बाद कई बार समझाने और वापस बुलाने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी लौटकर नहीं आई। पीड़ित ने पत्नी पर झूठे मामलों में फंसाने और तलाक देने का दबाव बनाने की धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं।
दिलीप के मुताबिक, 27 नवंबर 2026 को वह अपने माता-पिता और परिवार के साथ पत्नी को लेने उसके मायके पहुंचा था। आरोप है कि वहां पत्नी पूजा परिहार, सास बेजंती, ससुर श्रीलाल, अभिषेक, अवतार, सीमा परिहार, अवधेश और पड़ोसी सौरम रावत ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, गिरफ्तारी तथा अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की।
15 साल पहले हुई शादी, 3 साल पहले झगड़कर मायके चली गई पत्नी; लेने पहुंचे पति और माता-पिता के साथ मारपीट / Shivpuri News




