,

मध्य देशीय अग्रवाल समाज का भव्य अन्नकूट महोत्सव, 500 से अधिक लोगों ने ग्रहण की प्रसादी / Shivpuri News

शिवपुरी में मध्य देशीय अग्रवाल समाज का दीपावली मिलन समारोह एवं भव्य अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ, सामूहिक दीपदान और कार्यकारिणी बैठक सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हुए।

सुंदरकांड पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद आयोजित कार्यकारिणी बैठक में करीब 300 सदस्यों ने हिस्सा लेकर समाज की एकता, विकास और आगामी सेवा प्रकल्पों पर चर्चा की।

महिलाओं ने सामूहिक दीपदान कर वातावरण को भक्तिमय बनाया। वहीं महामंत्री अंजली गुप्ता ने अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से मन के अंधकार को मिटाकर सकारात्मकता का दीप जलाने का संदेश दिया।

इसके बाद आयोजित अन्नकूट प्रसादी में 500 से अधिक लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। समाज की ओर से आगामी जनवरी माह में खिचड़ी वितरण सहित अन्य जनसेवा के कार्य भी किए जाएंगे।

मध्य देशीय अग्रवाल समाज का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सेवा भावना को मजबूत करना है।