नवरात्र में देवी मंदिरों में दर्शन नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु, कोरोना वायरस संक्रमण रोकने कलेक्टर का निर्देश, विजयकाली मन्दिर पहुंचे एसपी राठौड़, पुजारी अवधेश से की चर्चा

शैलेंद्र बुन्देला,दतिया
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कलेक्टर रोहित सिंह द्वारा जारी निर्देशों के तहत जिले के सभी धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबन्धित किया गया है। 
मंगलवार को एसपी अमन सिंह राठौड़ ने विजय कालीपीठ मंदिर पहुंचकर निरीक्षण किया। कलेक्टर रोहित सिंह के निर्देश पर कोरोना महामारी के चलते मंदिरों पर भक्तों के जाने पर रहेगा। प्रतिबंध लॉन आर्डर का करें पालन, मंदिर के पुजारी अवधेश से चर्चा की मंदिर पूर्ण से बंद रखा जाए। लॉन आर्डर का पालन किया जाए। जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए सभी धार्मिक स्थल पर प्रतिवन्ध

रहेगा। इस दौरान एसडीओपी गीता भारद्वाज ,कोतवाली थाना प्रभारी रोशन भारती ,सूबेदार होतम सिंह बघेल ,यातायात प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।