,

सुभाषपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भैंस चोरी करने वाले पांच आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार, जंगल से भैंस बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर चोरी गई भैंस बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया लोडिंग वाहन क्रमांक MP 07 ZQ 8820 भी जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम इमलिया निवासी औतार पुत्र जगन्नाथ परिहार उम्र 48 वर्ष ने 15 नवंबर को सुभाषपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर की खिरक में बंधी भैंस को रात करीब 10 बजे से सुबह 2 बजे के बीच अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 158/26 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने थाना प्रभारी सुभाषपुरा उपनिरीक्षक अरविंद सिंह चौहान को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति एवं एसडीओपी सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने चोरी गई भैंस और आरोपियों की तलाश शुरू की।

इसी दौरान पुलिस को भैंसोरा के जंगल में एक लोडिंग वाहन में चोरी की भैंस रखे होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। यहां पांच आरोपी अंधेरे में निकलने का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने शौकत खान पुत्र इकबाल खान उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम बरा, थाना पुरानी छावनी, जिला ग्वालियर, शाहिद कुरैशी पुत्र सल्लू कुरैशी उम्र 18 वर्ष, निवासी छोटा बाजार, बाबा कपूर की दरगाह के पास, थाना किलागेट, ग्वालियर, सुमित रजक पुत्र धर्मेन्द्र रजक उम्र 22 वर्ष, निवासी राजेश टेलर वाली गली, सेवानगर, थाना किलागेट, ग्वालियर, शाहिद कुरैशी पुत्र सलीम कुरैशी उम्र 20 वर्ष, निवासी कसाई मंडी, ओछा गेट, थाना कोतवाली, जिला झांसी, हाल निवासी बाबा कपूर की दरगाह के पास, किलागेट, ग्वालियर, शकील कुरैशी पुत्र असलम उम्र 25 वर्ष, निवासी नूरगंज मोहल्ला, सेवानगर, थाना किलागेट, ग्वालियर को गिरफ्तार कर लोडिंग वाहन में रखी चोरी की भैंस बरामद कर ली हैं