,

मीट मार्केट में सेल्फ दबाते ही अपाचे बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र स्थित मीट मार्केट में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अपाचे बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक से आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद दुकानदारों और लोगों में घबराहट फैल गई। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। इसके बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, शांति नगर निवासी राजकुमार माझी रविवार को मीट खरीदने के लिए अपनी अपाचे बाइक से मार्केट पहुंचे थे। राजकुमार के मुताबिक, जैसे ही उन्होंने बाइक स्टार्ट करने के लिए सेल्फ दबाया, अचानक चिंगारी उठी और बाइक में आग लग गई।

बाइक में आग लगते ही आसपास के दुकानदारों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि आग बढ़ती देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने पानी डालकर आग पूरी तरह बुझाई।

इस घटना में बाइक को नुकसान पहुंचा है। वहीं, फिजिकल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।