,

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, लोकेंद्र शर्मा को मिली जिला महामंत्री की जिम्मेदारी / Shivpuri Newe

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। नवीन कार्यकारिणी में लोकेंद्र शर्मा को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विपिन खेमरिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करने की अपेक्षा जताई।

लोकेंद्र शर्मा को जिला महामंत्री बनाए जाने पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।