शिवपुरी। शहर में विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते रविवार 1 नवंबर 2026 को कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के पूर्व क्षेत्र शिवपुरी शहर द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33/11 केवी बाणगंगा उपकेंद्र से जुड़े फीडरों पर विद्युत प्रदाय बंद रखा जाएगा।
इस दौरान फिजिकल रोड, आर.के. पुरम, सोनचिरैया, सिटी, चीलोद, टी.व्ही. टावर, सेलिंग क्लब, दो बत्ती एवं विष्णु मंदिर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
ये क्षेत्र होंगे प्रभावित: विकास प्राधिकरण कॉलोनी, फिजिकल रोड, छत्री कॉलोनी, शिवाजी नगर, नरेंद्र नगर, मोहनी सागर कॉलोनी, आर.के. पुरम, नूरानी मस्जिद, झींगुरा, करौंदी कॉलोनी, द्वारिकापुरी, दर्पण कॉलोनी, ग्वालियर बायपास, नमनगर, नवग्रह मंदिर, फक्कड़ कॉलोनी, गुलाबशाह दरगाह, दो बत्ती चौराहा, माधव चौक, गांधी चौक, ठंडी सड़क, पुराना बस स्टैंड, चीलोद, सईसपुरा, घोसीपुरा, संजय कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, पटेल नगर, विवेकानंद पुरम, वन विद्यालय कैंपस, सेलिंग क्लब, भदैया कुंड, विष्णु मंदिर एवं सर्वोदय नगर सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है। रखरखाव कार्य के अनुसार विद्युत बंद रहने की अवधि में परिवर्तन भी हो सकता है।
शिवपुरी में 1 नवंबर को 5 घंटे बिजली रहेगी बंद, शहर की कई कॉलोनियों और प्रमुख क्षेत्रों में होगा विद्युत प्रदाय प्रभावित / Shivpuri News




