शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना पुलिस ने शराब पीने के लिए जबरन पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर मारपीट करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी नरेश उर्फ टोटा परिहार निवासी डाडा शंकरपुर, झींगुरा ने 26 अक्टूबर 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि राकेश उर्फ लल्लू परिहार ने शराब पीने के लिए उससे अवैध रूप से पैसों की मांग की और पैसे नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की।
फरियादी की शिकायत पर फिजिकल थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 239/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 119(1), 115(2) और 296(b) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश की, जो अपने घर पर मिल गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक अवनीश सिंह राठौड़, उपनिरीक्षक रामेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक उदल गुर्जर, आरक्षक पुष्पेन्द्र, हरिओम यादव और राजदेव की भूमिका रही।
पुलिस के अनुसार, आरोपी राकेश उर्फ लल्लू परिहार (36) निवासी डाडा शंकरपुर, झींगुरा को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मारपीट के आरोप में राकेश उर्फ लल्लू परिहार गिरफ्तार / Shivpuri News




