शिवपुरी के प्रसिद्ध राजेश्वरी मंदिर से दतिया जिले के मुकेश पाल, निवासी चक्क हथलई, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भोपाल स्थित निवास तक पैदल यात्रा पर निकले हैं। उनकी यह यात्रा 11 दिनों में पूरी होने की संभावना है। मुकेश पाल मुख्यमंत्री के पिता स्वर्गीय श्री पूनमचंद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से भोपाल पहुंचेंगे।
मुकेश पाल ने बताया कि वह यह यात्रा किसी लालच, स्वार्थ या मांग को लेकर नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिवार से उनके पारिवारिक संबंध हैं। इन्हीं संबंधों के चलते उन्होंने पैदल यात्रा कर स्वर्गीय पूनमचंद यादव को श्रद्धांजलि देने का निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि यात्रा में उनके साथ कुछ साथी भी शामिल हैं। यात्रा के दौरान आगे वाहन चलेगा, जबकि वह अपने साथियों के साथ पैदल चलकर भोपाल पहुंचेंगे। मुकेश पाल का कहना है कि यह यात्रा उनके पारिवारिक रिश्तों और श्रद्धा से जुड़ी हुई है।
पारिवारिक संबंधों के चलते CM मोहन यादव के पिता को श्रद्धांजलि देने 11 दिन की पैदल यात्रा पर निकले मुकेश पाल / Shivpuri News




