,

27% आरक्षण की मांग को लेकर माधव चौक पर OBC महासभा और आजाद समाज पार्टी ने किया पुतला दहन, मध्यप्रदेश बंद का आह्वान / Shivpuri News

शिवपुरी। मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर शिवपुरी में ओबीसी महासभा और आजाद समाज पार्टी ने माधव चौक चौराहे पर मोहन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने 27 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही थी

प्रदर्शन के दौरान ओबीसी महासभा और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरक्षण के मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर की और 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग उठाई। संगठनों ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन के बाद मध्यप्रदेश सहित शिवपुरी जिले को बंद करने का आह्वान किया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करने की मांग की। आरक्षण के मुद्दे को लेकर आने वाले दिनों में आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात भी कही गई।