,

तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने दो कारों को मारी टक्कर, SP ऑफिस से फैमिली कोर्ट तक मचा हड़कंप / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने दो कारों को टक्कर मार दी। घटना एसपी ऑफिस के सामने से शुरू होकर फैमिली कोर्ट के आगे तक पहुंची। रास्ते में दो कारों को टक्कर मारने के बाद अर्टिगा की रफ्तार थमी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार का आगे का टायर फटा हुआ मिला। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि टायर फटने के कारण चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा होगा, जिससे यह हादसा हुआ।