,


सिंघारई के स्कूल में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था पर सवाल, समूह के लोग घर से बनाकर लाते हैं खाना, सब्जी में पानी ज्यादा होने का आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले की रन्नौद तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंघारई स्थित स्कूल में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को लेकर शिकायत सामने आई है। शिकायतकर्ता दानवीर यादव ने मां पीतांबरा समूह और उसके संचालक मनोज गोस्वामी पर सवाल उठाए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्कूल में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन परिसर में नहीं बनाया जाता, बल्कि समूह के लोग घर से खाना बनाकर लाते हैं।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बच्चों को परोसी जाने वाली सब्जी में पानी अधिक होता है, जिससे भोजन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्कूल में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था किस तरह संचालित हो रही है और बच्चों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार भोजन मिल रहा है या नहीं, यह जांच का विषय है।

सरकारी स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्यान्ह भोजन योजना संचालित की जाती है। ऐसे में सिंघारई के स्कूल से जुड़ी शिकायत ने भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब देखना होगा कि संबंधित शिक्षा एवं मध्यान्ह भोजन विभाग इस शिकायत को लेकर जांच करता है या नहीं।