,

5 साल से फरार स्थाई वारंटी छोटू गुर्जर उर्फ गुंडा गिरफ्तार, अमोला पुलिस की कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अमोला पुलिस ने पांच साल से फरार स्थाई वारंटी छोटू गुर्जर उर्फ गुंडा को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2021 से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी छोटू गुर्जर उर्फ गुंडा पुत्र पर्वत गुर्जर (24 वर्ष), निवासी अमोला क्रेशर, थाना अमोला, जिला शिवपुरी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 196/2021 में धारा 294, 323, 324, 506 एवं 34 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज था। वर्ष 2021 में न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमोला उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह सेंगर की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 13 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सेंगर, प्रधान आरक्षक अर्जुन रावत, प्रधान आरक्षक शिवराज यादव, आरक्षक नीतेन्द्र सिंह एवं आरक्षक कुलदीप की सराहनीय भूमिका रही।