शिवपुरी। जिले के कोलारस में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अनुविभागीय अधिकारी कोलारस को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रदेश सचिव वीरू जाटव द्वारा 13 अक्टूबर को दिए गए ज्ञापन में अवैध कॉलोनियों, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, नशे के कारोबार, अवैध पटाखा फैक्ट्री, रेत के अवैध उत्खनन और राजस्व विभाग में कथित भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दे उठाए गए।
ज्ञापन में शासकीय आवासों की जांच, नगर परिषद के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच, ग्राम अनंगपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति, डूबने से मृत दो बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता तथा वार्ड क्रमांक 2 की इंद्रा कॉलोनी में नाली निर्माण की मांग भी शामिल है।
पार्टी ने प्रशासन से पांच दिनों के भीतर समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है। ज्ञापन में मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।
कोलारस में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन, 5 दिन में निराकरण की मांग / Shivpuri News




