मामूली घरेलू विवाद पर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति घटना के चंद घण्टों बाद जिगना पुलिस ने दबोचा

शैलेंद्र बुन्देला,दतिया
दतिया। मामूली घरेलू विवाद पर जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम कटीली में अपनी पत्नी की सोमवार सुबह हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को जिगना पुलिस ने घटना के चंद घन्टों बाद गिरफ्तार कर लिया।  
  दतिया एसपी अमन सिंह राठौड़ के  निर्देशन में ,एएसपी आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी बड़ौनी धर्मेंद्र तोमर  के मार्गदर्शन में  06-04-20  को हत्या के आरोपी करण 31 पुत्र स्व गणेश आदिवासी  निवासी ग्राम कटीली को अपनी पत्नी अंगूरी की हत्या को अंजाम दिए जाने के  बाद  जिगना थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा व थाना पुलिस की सक्रियता से घटना के कुछ ही घंटे बाद ग्राम जौहरिया स्थित झांसी शिवपुरी हाईवे बस स्टॉप से गिरफ्तार किया है।   
 यह है मामला 
सोमवार अल सुबह 4:00 बजे आरोपी करन आदिवासी ने घरेलु विवाद को लेकर अपनी पत्नी अंगूरी आदिवासी उम्र 30 साल निवासी कटीली की चकिया के पाट से सिर में चोट मारकर हत्या कर दी और हत्या कर घटनास्थल से फरार हो गया था। घटना संज्ञान में आते ही थाना जिगना में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 48 / 20 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

हत्या के आरोपी करण आदिवासी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी उनि रविन्द्र शर्मा ,सउनि रामचित्र आरक्षक 298 रविंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, दीपेश अमर,दिलीप प्रधान, राजीव दुबे, कमलेश दिगम्बरीया की मुख्य भूमिका रही ।