,

जिला अस्पताल गेट पर झपटमारी से हड़कंप: पोहरी के राजकुमार शाक्य के गले से 35 हजार का सोने का ताबीज तोड़कर भागा अज्ञात आरोपी, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला अस्पताल में बच्चे का इलाज कराने आए पोहरी निवासी राजकुमार शाक्य के साथ अस्पताल गेट के सामने झपटमारी की वारदात सामने आई है। शिकायत के अनुसार, राजकुमार के गले में करीब 35 हजार कीमत का सोने का ताबीज था, जिसे अज्ञात व्यक्ति गले से तोड़कर मौके से भाग गया।

राजकुमार ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि वह अपने बच्चे का इलाज कराने जिला अस्पताल आया था और अस्पताल के गेट के बाहर खड़ा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसके गले से ताबीज तोड़ लिया और फरार हो गया।

पीड़ित के मुताबिक, वारदात की CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें आरोपी के कैद होने की बात कही गई है। राजकुमार ने पुलिस से CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने और ताबीज बरामद कराए जाने की मांग की है।