ग्वालियर। सिटी सेंटर स्थित बाल भवन में प्रख्यात सेलिब्रिटी इवेंट ऑर्गेनाइजर प्रीति परिहार के संयोजन में ‘बिजनेस ब्यूटी आइकॉन अवार्ड शो’ का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में टीवी धारावाहिक ‘जोधा अकबर’ फेम अभिनेत्री परिधि शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में शिवपुरी की समाजसेवी एवं पत्रकार आरती जैन को उनके सामाजिक योगदान के लिए अभिनेत्री परिधि शर्मा ने मंच पर विशेष अवार्ड देकर सम्मानित किया।
आरती जैन को सम्मान मिलने पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। वहीं, आयोजन की भव्यता और बेहतर प्रबंधन के लिए आयोजक प्रीति परिहार के प्रयासों की सराहना की गई।
ग्वालियर में बिजनेस ब्यूटी आइकॉन अवार्ड शो, टीवी एक्ट्रेस परिधि शर्मा ने आरती जैन को किया सम्मानित / Gwalior News



