,

गांधी जयंती पर शिक्षकों का सत्याग्रह, भोपाल के नीलम पार्क में छठवें दिन भी धरना जारी; तीन मांगों पर अड़े शिक्षक / Shivpuri News

शिवपुरी। नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, पात्रता परीक्षा के विरोध और ई-अटेंडेंस को स्वैच्छिक किए जाने सहित तीन प्रमुख मांगों को लेकर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन छठवें दिन भी भोपाल के नीलम पार्क में जारी रहा। गांधी जयंती के अवसर पर शिक्षकों ने उपवास रखकर सत्याग्रह किया।

संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर बड़ी संख्या में शिक्षक सावरकर पार्क में एकत्रित हुए और मांगों के समर्थन में उपवास रखा। शिक्षकों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

सत्याग्रह के दौरान स्नेह रघुवंशी, राजकुमार सरैया, सुनील वर्मा, मनमोहन जाटव, अंगद सिंह तोमर, उमेश करारे, अरविंद सरैया, इंदु पाराशर, प्रीती सूर्येश, रेखा रघुवंशी, ज्योति भदौरिया, प्रतिभा गंदर्भ, मनोज बाथम और महावीर मुदगल सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल जैन ने किया।

उपवास एवं सत्याग्रह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस दौरान शिवपुरी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।