,

5 साल से फरार स्थाई वारंटी लाखन रावत और राजू आदिवासी गिरफ्तार, सुरवाया पुलिस ने कोर्ट में किया पेश / Shivpuri News

शिवपुरी। सुरवाया थाना पुलिस ने स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 5 साल पुराने प्रकरण में फरार चल रहे लाखन रावत और राजू आदिवासी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार माननीय जेएमएफसी न्यायालय शिवपुरी के आरसीटी क्रमांक 321/2021 में दोनों आरोपी स्थाई वारंटी थे। पुलिस ने लाखन पुत्र जीवनलाल रावत निवासी ककरवाया, थाना देहात एवं राजू पुत्र मुनीराम आदिवासी निवासी ग्राम गढ़ीबरौद, थाना सुरवाया को 29 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों स्थाई वारंटियों को माननीय न्यायालय शिवपुरी में पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में उनि प्रियंका पाराशर (थाना प्रभारी सुरवाया), प्रधान आरक्षक कमलकिशोर कबीर, आरक्षक देशराज राठौर एवं सहदेव तोमर की सराहनीय भूमिका रही।