Press "Enter" to skip to content

प्रशासन और समाजसेवियों के मंसूबों पर पानी फेरने में लगा आबकारी विभाग, ठेकेदार की मनमानी कोरोना फाइटर्स पर भारी | Shivpuri News

शिवपुरी। इन दिनों देशव्यापी लॉकडाउन जारी है और चारों ओर सिर्फ और सिर्फ कोरोना का हा-हाकार मचा हुआ है और लोग जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं प्रशासन, पुलिस और समाजसेवी मानव सभ्यता को बचाने के लिए हर स्तर पर मदद पहुंचाने के लिए तत्पर हैं, लेकिन शिवपुरी जिले में आबकारी विभाग की करतूत इन सभी कोरोना फाइटर्स पर भारी पड़ रही है क्योंकि विभाग की देखरेख में शराब ठेकेदार द्वारा जमकर शराब खपाई जा रही है। खासबात यह है कि उक्त ठेकेदार से शराब ठेका विगत दिनों बदल गया है जिसके चलते ठेकेदार द्वारा बेहद सस्ती शराब लोगों को टिकाई जा रही है। सूत्रों की मानें तो जिन लोगों के घरों में खाने तक का सामान नहीं है वह लोग समाजसेवियों से मिलने राशन को बेचकर शराब की चुस्की लगा रहे हैं क्योंकि इनको ठेकेदार द्वारा दिया जा रहा सस्ती शराब का लालच संयम पर ठिकने नहीं दे रहा है। इसी तरह का मामला बीती रात्रि उस समय सामने आया जब शहर में पूरी तरह से लॉक डाउन है शराब की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है उसके बावजूद भी रात के समय पर मोटरसाइकिल सवार 2 पेटी शराब लेकर के भाग रहे थे जिन्हें कुछ जिम्मेदार लोगों ने देखा , पूछा तो वह मोटरसाइकिल और शराब की पेटी छोड़कर भाग खड़े हुए पुलिस मौके पर पहुंची है तफ्तीश शुरू की गई। ऐसे में प्रश्न उठता है कि आखिरकार यह प्रतिबंधित होने के बावजूद सड़क पर कैसे आई। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि एक्सिस बैंक के सामने शराब की जो दुकान है वहां से पीछे के दरवाजे से यह शराब सप्लाई की जा रही है और अगर यह सही है तो पुलिस को इस दिशा में सख्ती से काम करना चाहिए। अगर लॉक डाउन के दौरान शराब पीने वालों की इस तरह आवाजाई शहर में बनी रही तो कोरोनावायरस बहुत घातक होगा। इससे पूर्व करैरा में आबकारी अधिकारी की सरपरस्ती में खुलेआम अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है। ग्राम सलैया में स्थित देशी मदिरा दुकान का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दुकान के पीछे से खुलेआम शराब की बिक्री की जा रही थी खासबात यह है कि उक्त दुकान को पूर्व में सील कर दिया गया था, लेकिन आबकारी अधिकारी की अनदेखी के चलते पूर्व ठेकेदार द्वारा लोगों को लालच देकर भारी मात्रा में शराब को खफाया जा रहा है। खासबात यह है कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा शराब की दुकानों को लॉकडाउन में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है, लेकिन आबकारी है कि मानता नहीं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!