,

झांसी तिराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आंखों में मिर्च झोंककर पीठ में किए वार; भाई ने अस्पताल पहुंचाया / Shivpuri News

शिवपुरी। झांसी तिराहे के पास मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गाली-गलौज करने से मना करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद मनोज धाकड़, निवासी नवाब साहब रोड, पर चाकू से हमला किए जाने का आरोप है। घायल को उसका बड़ा भाई विनोद धाकड़ तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसका इलाज जारी है।

घायल के भाई के अनुसार, बीती रात मनोज की कुछ युवकों से मामूली कहासुनी हुई थी। आरोप है कि आज दोपहर करीब 12 बजे झांसी तिराहे के पास मनोज को घेर लिया गया। इसी दौरान उसकी आंखों में मिर्ची झोंककर मारपीट की गई और चाकू से पीठ में वार कर दिए गए। घटना रामजी लाल और प्रदीप कुमार की सरिया दुकान के पास की बताई जा रही है।

परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने मनोज को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में नवीन कुशवाह और गौरव कुशवाह सहित तीन युवकों, सभी निवासी कटमई, के नाम बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल मनोज का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।


संबंधित खबरें