Press "Enter" to skip to content

बंद नहीं होंगे गोराघाट के गुड़ क्रेसर, सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने उठाया मामला, कलेक्टर भी सहमत

शैलेन्द्र बुन्देला,दतिया
जिले में बंद नहीं होंगे गुड़ क्रेसर, गन्ना पिराई के लिए क्रेशरों पर गन्ना डाल सकेंगे किसान। सोमवार को 
सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में यह मामला उठाया

, कलेक्टर ने जताई सहमति, गन्ना पिराई कृषि गतिविधि में शामिल

 दतिया जिले के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है, वह अपने खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को काटकर अब गुड़ क्रेशरों पर दे सकेंगे। सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने सोमवार को कलेक्टर रोहित सिंह की अध्यक्षता में नवीन कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई आपदा प्रबंधन की बैठक में गन्ना उत्पादक किसानों व गन्ना पिराई के लिए गोराघाट सर्किल में संचालित गुड़ क्रेशरों से जुड़े मुद्दे को उठाया। 
वैठक में कलेक्टर द्वारा समाजसेवियों और जन प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे गए थे जिस पर सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने तीन महत्वपूर्ण सुझाव जिला प्रशासन को दिए।
 उन्होंने कहा कि राजस्व अमले ने 2 दिन पहले गुड़ क्रेशरों पर गन्ने की पिराई बंद करा दी है। जिससे गन्ना किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित हैं, चूंकि शासन ने कृषि गतिविधियां चालू रखने के निर्देश हैं और गेहूं की कटाई चल रही है तो गन्ने की कटाई पिराई न रोकी जाए। विधायक घनश्याम सिंह के सुझाव से कलेक्टर ने सहमती जताते हुए गुड़ क्रेशरों पर गन्ने की पिराई जारी रखने को कहा।
2- विधायक घनश्याम सिंह ने सुझाव दिया कि लॉकडाउन में छूट मिलने की स्थिति में शासन जिले के संबन्ध में राय मांगे तो जिले में आर्थिक गतिविधियों को शुरू कराने खासकर निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने के लिए प्रस्ताव भेजें  जैसे ग्राम पंचायतों में गौशालाएं, मनरेगा के कार्य, सीसी रोड, सहित अन्य निर्माण कार्य शुरू किए जाएं जिससे स्थानीय स्तर पर मजदूरों को रोजगार मिल सके। 
मजदूरों को जो खाद्यान वितरित किया जा रहा है वह पर्याप्त नहीं है। 
3- जिले में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए तैनात डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ  के पास स्वंय की सुरक्षा के लिए पीपीई किट नहीं है। पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट जिले के सभी अस्पतालों, सेंवढ़ा, इन्दरगढ़, भांडेर में भेजकर रिजर्व में रखी जाए। सीएमएचओ ने बताया कि पीपीई किट जिला अस्पताल में उपलब्ध है, जिनका उपयोग कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर उसके उपचार के समय डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा किया जाएगा। सेंवढ़ा और इन्दरगढ़ के अस्पतालों के लिए पीपीई किट जल्द भिजवा दी जाएंगी। 
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले को प्राप्त हुई 108 एम्बुलेंस में से 1 एम्बुलेंस विधायक घनश्याम सिंह की मांग पर कलेक्टर रोहित सिंह ने सेंवढ़ा के लिए स्वीकृत की। वैठक में एसपी अमन सिंह राठौड़, एडीएम विवेक रघुवंशी सहित समाजसेवी मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!