शिवपुरी। पोहरी थाना पुलिस ने न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 316/2021 में करीब एक साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी मुकेश पुत्र कोमल आदिवासी (23) निवासी ग्राम ककरा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर वारंट तामील अभियान के तहत एएसपी रामदास प्रजापति और एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मुकेश आदिवासी को 15 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
कार्रवाई में निरीक्षक रवि चौहान, प्रधान आरक्षक भगवान लाल, हृदेश पाराशर, आरक्षक अरविंद कुशवाह और हेमराज राठौर की भूमिका रही।





