,

सोनेराम मोंगिया के कब्जे से 14 लीटर कच्ची शराब जब्त, गोपालपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोपालपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनेराम पिता रंगा मोंगिया, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम शिकारीपुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में अवैध शराब के परिवहन और शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोपालपुर राधेश्याम शिवहरे और टीम ने 13 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने आरोपी सोनेराम मोंगिया के कब्जे से 14 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब, जिसकी कीमत करीब 1400 रुपए बताई गई है, जब्त की। मामले में थाना गोपालपुर में अपराध क्रमांक 46/26 के तहत धारा 34(1), 49(क) आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

कार्रवाई में सउनि श्यामलाल खरगे, आरक्षक दधिराम गुर्जर, राहुल जाट, तरुण मांढरे एवं प्रधान आरक्षक चालक दिलीप ओझा का सराहनीय योगदान रहा।


संबंधित खबरें