,

टीपू खान के कब्जे से देशी भरमार बंदूक बरामद, बारूद और लोहे के छर्रे भी जब्त / Shivpuri News

शिवपुरी। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोपालपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से देशी भरमार बंदूक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में अवैध शस्त्र रखने और लाने-ले जाने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोपालपुर उनि राधेश्याम शिवहरे और टीम ने 14 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोपालपुर निवासी टीपू खान पिता मुंशी खान उम्र 28 वर्ष को पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी हाथ से बनी भरमार बंदूक, बारूद एवं लोहे के छर्रे बरामद किए। जब्त हथियार और सामग्री की कुल कीमत करीब 5 हजार रुपए बताई गई है। मामले में थाना गोपालपुर पर अपराध क्रमांक 47/26, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

इनकी रही भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी राधेश्याम शिवहरे, सउनि श्यामलाल खरगे, आरक्षक दधिराम गुर्जर, राहुल जाट, तरुण मांढरे एवं प्रधान आरक्षक चालक दिलीप ओझा का सराहनीय योगदान रहा।


संबंधित खबरें