शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरसमा में 27 वर्षीय युवक प्रताप धाकड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रताप धाकड़ पिता गुनाही सिंह धाकड़ निवासी ग्राम पिपरसमा के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। युवक ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक का माहौल है।




