,

रेंजर माधव सिंह सिकरवार के आते ही वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा, मुरम से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त / Shivpuri News

शिवपुरी। सतनवाड़ा वन परिक्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। नरवर-मगरौनी रोड पर वन विभाग की टीम ने मुरम से भरे एक ट्रैक्टर-मय ट्रॉली को पकड़कर जब्त किया है। कार्रवाई के बाद वन क्षेत्र में अवैध रूप से मुरम का उत्खनन और परिवहन करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।

जानकारी के अनुसार सतनवाड़ा वन परिक्षेत्र की नरवर बीट में अवैध रूप से मुरम उत्खनन और उसके परिवहन की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने नरवर-मगरौनी रोड पर निगरानी बढ़ाई। इसी दौरान मुरम से भरे ट्रैक्टर-मय ट्रॉली को रोककर जांच की गई। वन विभाग ने वाहन को जब्त कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई डीएफओ सुधांशु यादव के मार्गदर्शन एवं एसडीओ शैलेंद्र सिंह तोमर के निर्देशन में सतनवाड़ा रेंजर माधव सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में नरवर डिप्टी रेंजर संजीव कुमार वर्मा, नरवर थाना आरक्षक अजय गुर्जर, कपिल देव शर्मा, अनिल शर्मा, उत्तम आदिवासी और मदन कुशवाह सहित वन अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वन विभाग का कहना है कि वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सूचना मिलने पर संबंधित वाहनों और लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित खबरें