शिवपुरी। दिनारा थाना पुलिस ने वारंट तामीली अभियान के तहत करीब छह साल से फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारंटी लवकुश वंशकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय जेएमएफसी न्यायालय करैरा के समक्ष पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे उप जेल करैरा भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी लवकुश वंशकार पुत्र अनिल वंशकार, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम चंदावरा, थाना दिनारा, जिला शिवपुरी, माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 531/20 में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिले में लंबित वारंटों की तामीली के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनारा उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह कुशवाह और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए लवकुश वंशकार को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट बनने पर उप जेल करैरा दाखिल कराया गया।
सराहनीय भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक हिमांशु चतुर्वेदी, घनश्याम परमार, आरक्षक प्रदीप कौरव, शिवम यादव, संदीप सिंह चौहान, मनीष कोरी, राजपाल सिरौनिया एवं सैनिक हरीराम पालिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





