,

शिवपुरी में शराब के खिलाफ महिलाओं के प्रदर्शन को उमा भारती का समर्थन, ट्वीट कर कहा-हम सब पूर्ण समर्थन करें / Shivpuri News

शिवपुरी। सागर के बंडा कांड के बाद शिवपुरी में शराब के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर हो रहे शराब विरोधी प्रदर्शनों पर शुक्रवार की शाम 7:47 बजे मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने शिवपुरी जिले में शराब के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं का खुलकर समर्थन किया है। उमा भारती ने अपने एक्स हेंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि, “शराब के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं शिवपुरी जिले की महिलाओं का हम आप सब लोग पूर्ण समर्थन करें। @BJP4India @BJP4MP’। उनका यह ट्वीट ऐसे समय आया है जब शिवपुरी में पिछले चार दिनों से महिलाओं का शराबबंदी आंदोलन उग्र हो गया है।

उमा भारती का शराबबंदी अभियान
गौरतलब है कि उमा भारती लंबे समय से मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग को लेकर अभियान चलाती रही हैं। पहले भी वह शराब दुकानों पर पत्थर फेंकने और गौशाला में शराबबंदी की मांग को लेकर चर्चा में रही हैं। शिवपुरी की महिलाओं के इस आंदोलन को उनका समर्थन मिलने के बाद इस मुद्दे ने एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में तूल पकड़ लिया है।


संबंधित खबरें