शिवपुरी। श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राठौर युवा मंडल मनियर के तत्वावधान में श्री गणेश महोत्सव एवं मधुर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में मुख्य यजमान अभिषेक एवं श्रीमती किरिस्मता राठौर रहेंगे। कथा व्यास आचार्य पं. श्री गंगाधर जी महाराज (श्री कृष्णप्रिया सेवा संघ, श्रीधाम वृंदावन) के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत 14 सितंबर 2026, सोमवार को श्री गणेश स्थापना, पूजन एवं महाआरती होगी। 18 सितंबर, शुक्रवार को सुबह 8 बजे माँ राज-राजेश्वरी-नागेश्वरी मंदिर से शुभ कलश यात्रा प्रारंभ होगी, जो राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर चौराहा होते हुए राठौर मोहल्ला मनियर स्थित कथा स्थल पहुंचेगी। इसी दिन श्री गणेश पूजन, कलश यात्रा एवं भागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से हरि इच्छा तक आयोजित की जाएगी।
25 सितंबर, शुक्रवार को हवन पूजन, पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन होगा। भंडारा दोपहर 2 बजे से हरि इच्छा तक चलेगा। कथा का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल श्री गंगाधर जी महाराज पर किया जाएगा। आयोजन स्थल राठौर मोहल्ला मनियर, शिवपुरी है। आयोजक राठौर युवा मंडल मनियर (RYMM) एवं विशेष सहयोगी राठौर महिला मंडल मनियर (RMMM) ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से कार्यक्रम में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया है।







Be First to Comment