Press "Enter" to skip to content

बीपीएम जय हिन्द मिशन एवं संत रैदास ट्रस्ट ने करोंदी और लुधावली में मास्को का वितरण किया | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के समाजसेवी संस्था बीपीएम जय हिन्द मिशन एवं संत रैदास लोक न्यास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में कोरोनावायरस जैसी महामारी से बचाव करने के लिए ग़रीब, निर्धन, बेसहारा लोगों मास्को का वितरण किया गया करौंदी में बीपीएम जय हिन्द मिशन एवं संत रैदास लोक न्यास ट्रस्ट के द्वारा गोद लीं गई पोलियो बूथ पर सभी बस्ती वालों को बुलाकर सामाजिक दूरी बनाकर लोगों को एक एक कर मास्क वितरित किए। वहीं दूसरी ओर लुधावली पर जाकर वहां के लोगों को सोशल डिस्टेंसिग बनाकर मास्क दिए संत रैदास लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संजीवनी डेन्टल क्लीनिक के संचालक डॉ कपिल मौर्य ने बताया कि कोरोनावायरस जैसी महामारी और यह हम सब के लिए आईं विपदा से बचने के लिए हमारी संस्था के द्वारा गरीबों, निर्धनों, बेसहारा लोगों को मास्क वितरित किए यह लोग मास्क नहीं खरीद सकते इसलिए हमारी संस्था के द्वारा मास्को का वितरण किया जा रहा है इस दौरान संत रैदास लोक न्यास ट्रस्ट की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती माया मौर्य, संजीवनी डेन्टल क्लीनिक के संचालक डॉ कपिल मौर्य, सृजन राजे, नीरज कुमार छोटू, पत्रकार राजू यादव, मणिकांत शर्मा, रशीद खान गुड्डू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना शर्मा, घनश्याम जाटव, सन्नी जाटव, कुलदीप आर्य, आदि लोग मौजूद थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!