शिवपुरी। गोपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया कलारा में शनिवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक का शव रेलवे पटरी पर मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भरत आदिवासी पुत्र प्रहलाद आदिवासी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार भरत आज सुबह शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था। करीब 10 बजे परिजनों को सूचना मिली कि रेलवे पटरी पर एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान भरत के रूप में की।
परिजनों ने युवक की मौत को लेकर अनहोनी की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि भरत की शादी पिछले साल ही हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।








Be First to Comment