Press "Enter" to skip to content

सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट, सिविल सर्जन ने कार्यवाही के लिए लिखा पत्र | Shivpuri News

शिवपुरी। जिला चिकित्सालय शिवपुरी में सफाई कर्मचारी  राजकुमार बाल्मीकि जोकि लगभग रात 8:00 बजे जिला चिकित्सालय में सफाई का कार्य करता है। तभी कर्मचारी अपने कार्य पर जा रहा था,  उसी दौरान अस्पताल चौराहे पर मौजूद तीन पुलिसकर्मियों द्वारा राजकुमार बाल्मीकि की बिना पूछताछ किए आइडेंटी कार्ड को नजरअंदाज करते हुए उसकी पिटाई की गई इसको देखते हुए कोतवाली मे पहुंच कर अज्ञात आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है इसमें समस्त जिला चिकित्सालय के सफाई कारागार एवं अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कोड़े एबम वाल्मीकि महापंचायत के जिला अध्यक्ष रवि महंत व साथी मौजूद थे।
मध्य प्रदेश शिवपुरी में जिला चिकित्सालय में सफाई कर्मी की पिटाई का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है जिसको उठाने वाले अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष व राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच के साथी सुधीर कोड़े को गुजरात से विधायक दलित नेता जिग्नेश मेवानी का साथ मिला है उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा हैँ कोड़े इस लड़ाई में पूर्ण समर्थन देते नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर एक आम युवा का शिवपुरी में इतने बड़े पैमाने पर समर्थन मिला है अब देखना यह होगा प्रशासन इस मुद्दे को कितनी गंभीरता से लेते नजर आएगा क्योंकि जिग्नेश मेवानी दलितों का एक बहुत बड़ा चेहरा है और युवा भी हैं उनके द्वारा समर्थन मिलना सुधीर कोड़े को कहीं ना कहीं मजबूती देते नजर आ रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!