Press "Enter" to skip to content

कोटा से असम जा रहे 400 बच्चों को तेंदुआ पुलिस ने पानी, बिस्किट एवं फल की ब्यबस्था की | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के कोटा नाके से आ रही हैं। जहाँ  कोटा में पढ़ने वाले असम के छात्र जिले के राजस्थान बॉर्डर से मध्य प्रदेश बॉर्डर मे दाखिल हुए तब शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना  पुलिस ने छात्रों को पानी की बोतल की व्यवस्था एवं फल, बिस्किट वितरण करवाए एवं डॉक्टर्स द्वारा दवाई भी दी गयी यह छात्र कोटा से असम अपने घर वापिस 17 बसों के माध्यम से जा रहे थे। बसों मे छात्रों की संख्या लगभग 400 थी। टीम द्वारा छात्रों से ज़ब बात की गयी तो छात्रों को बहुत खुशी थी और कुछ छात्रों ने बताया की हम अपने घर वापिस जा रहे है इस लॉक डाउन मे हम वहां फसे हुए थे और साथ ही छात्रों ने पुलिस एवं डॉक्टर्स का भी धन्यवाद दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!