Press "Enter" to skip to content

गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को डायल 100 ने समय पर पहुंचाया अस्पताल | Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस 100-डायल कंट्रोल रूम भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत  एबी रोड से चार किलोमीटर अंदर ग्राम सतरिया के रास्ते मे एक बाइक का एक्सीडेंट हो गया है जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं सूचना पर से डायल 100 कंट्रोल रूम भोपाल द्वारा कंट्रोल रूम शिवपुरी को अवगत कराया जिस पर से पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी द्वारा एफ.आर.व्ही.-7 को घटनास्थल पर तत्काल रवाना किया गया, एफ.आर.व्ही.-7  में तैनात आरक्षक अंकित सिंह राजावत एवं पायलट समर द्वारा एक क्षण की भी देरी न करते हुए, तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए घटनास्थल पर पहुंच कर पाया कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था तथा एक व्यक्ति सामान्य रूप से चोटिल था ,जिन्हें तत्काल इलाज हेतु जिला अस्पताल शिवपुरी लाया गया। घटना में गंभीर चोटें कल्लू नाम के युवक को आयीं है जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!