Press "Enter" to skip to content

नगर पालिका के चलित ठेले से मिलेंगे मास्क और सैनिटाइजर, कलेक्टर ने किया उद्घाटन | Shivpuri News

शिवपुरी। नगर पालिका द्वारा एक नई पहल की गई है। अब चलित ठेले के माध्यम से नगर पालिका शहर के नागरिकों को मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराएगी। नगर पालिका के इस चलित ठेले का उद्घाटन मंगलवार को कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच पी बर्मा, अपर कलेक्टर आर एस बालोदिया, एसडीएम अरविंद बाजपेई, सीएमएचओ श्री ए एल शर्मा एवं सीएमओ पटेरिया उपस्थित थे।
सीएमओ शिवपुरी श्री के के पटेरिया ने बताया है कि नगर पालिका द्वारा शहर के लोगों को सही दामों पर मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की गई है। चलित ठेला शहर के विभिन्न चौराहों पर लगाया जाएगा। पहले दिन अस्पताल चौराहे पर ठेला लगाकर नगरपालिका के कर्मचारियों ने मास्क और सैनिटाइजर बेचे। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। मास्क की उपलब्धता सभी लोगों तक रहे इसलिए नगरपालिका ने भी मास्क उपलब्ध कराने का कदम उठाया है। मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के साथ ही आम जनों को इसके उपयोग की सलाह दी जा रही है और सोशल डिस्टेंस के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!