शिवपुरी। बजरंगदल शिवपुरी के कार्यकर्ता गौरव धोरिया ने अपनी जीवन साथी धर्म पत्नी काशिस धोरिया के जन्म दिवस पर रक्तदान महादान किया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल शिवपुरी समय समय पर रक्तदान करता रहता है और जरूरतमंदो की मदद के लिए तत्पर खड़ा रहता है।
इसी क्रम में आज जिस कोरोंना वायरस महामारी में लोग घर से निकलने में डर रहे है। उस परिस्थिति में बजरंगदल के कार्यकर्ता सेवा देने में लगे हुए है और आज बजरंग दल कार्यकर्ता गौरव ने जरूरतमंद को रक्तदान कर सेवाभावी होने का परिचय दिया।
इस अवसर उनके साथ सचिन मांझी बजरंग दल नगर सह संयोजक उपस्थित रहे।






Be First to Comment