Press "Enter" to skip to content

तेलंगाना में फंसे नवोदय विद्यालय के छात्र- छात्राओं को वापस लाया गया, स्क्रीनिंग कर घर पहुंचाया | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के नरवर में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राएं तेलंगाना में फंसे थे। वह माइग्रेशन नीति के तहत वहां पढ़ने के लिए गए थे। उन्हें कुछ दिनों पहले ही अपने घर शिवपुरी वापस आना था, लेकिन लॉक डाउन के कारण वह घर वापस नहीं आ पाये। प्रदेश सरकार द्वारा तेलंगाना से सभी बच्चों को सकुशल शिवपुरी उनके घर पहुंचाने का निर्णय लिया गया। उन्हें लेने के लिए बसें भेजी गई। रविवार को सभी बच्चे शिवपुरी पहुंच गए। यहां बदरवास में मेडिकल टीम द्वारा सभी बच्चों की स्क्रीनिंग की गई और फिर उन्हें उनके घरों के लिए रवाना किया गया। 
तेलंगाना से सकुशल अपने घर पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जी और शिवपुरी जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। इतने दिनों बाद अपने घर वापस आने और अपने माता-पिता से मिलने की खुशी उनके चेहरे पर स्पष्ट दिखाई दे रही थी। 
छात्रा स्वाति यादव ने कहा कि अपने घर वापस आने की खुशी हो रही है। हमें तेलंगाना से वापस लाकर हमारे घरों तक पहुंचाया गया है इसके लिए मुख्यमंत्री जी और शिवपुरी जिला प्रशासन को धन्यवाद।
जिले के 23 छात्र- छात्राएं
नवोदय विद्यालय नरवर के 23 छात्र-छात्राएं वापस लाए गए हैं। इनमें 9 छात्राएं और 14 छात्र शामिल हैं। जिसमें पिछोर से एक, कोलारस 5, करैरा 4, शिवपुरी 1,  पोहरी 3, बदरवास 2, खनियाधाना 3 और नरवर के 4 विद्यार्थी हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!