Press "Enter" to skip to content

अस्पताल में पसरा गंदगी का अंबार, मरीज परेशान प्रबंधन का नही हैं ध्यान | Shivpuri News

जिला अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार
शिवपुरी। एक तरफ पूरे देश मे कोरोना जैसी महामारी से देश की जनता झूज रही हैं वही जिला अस्पताल का प्रबंधन पूरी तरह अस्पताल में लापरवाही बरत रहा हैं। जिला अस्पताल के परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे स्पष्ट होता है कि शासन की लोकप्रिय योजना स्वच्छ भारत मिशन जिला चिकित्सालय के परिसर में दम तोड़ता नजर आ रही है। इसका नजारा जिला अस्पताल में देखने को मिला।
अस्पताल परिसर लगभग सभी चिकित्सक कई बीमारियों में मरीजों को साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखने की सलाह देते हैं। लेकिन अस्पताल परिसर में ही चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते यहां मरीज ठीक क्या होंगे, स्वास्थ्य लोग भी गंदगी के कारण बीमारियों की चपेट में आ जाएंगे। अस्पताल में मरीजों को सलाह देने वाले भी खुद ही उसका पालन नहीं करते हैं। आसपास भारी गंदगी व कचरा पड़ा है। कचरा जमा होने के कारण नालियों का पानी नहीं निकल पा रहा है। जहां पर दुर्गंध आती है। वहां से गुजरने वालों को संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।  मरीजों के साथ जो लोग आते हैं। उन्हें भी संक्रामक बीमारियों के होने का भी खतरा बना हुआ है। जिसके बावजूद भी अस्पताल प्रशासन बेखौफ बना हुआ है। इससे लगता है कि अस्पताल में अपने कार्यों के प्रति सजग नहीं है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!