Press "Enter" to skip to content

बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के बड़ौदी क्षेत्र में एक 35 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान कृष्णा आदिवासी, पत्नी रूपा आदिवासी, निवासी बड़ौदी, जिला शिवपुरी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, महिला का पति रूपा आदिवासी अपनी चाचा की बेटी की शादी में शामिल होने गया हुआ था। इसी दौरान महिला घर पर अकेली थी। जब पति वापस लौट रहा था, तब पड़ोसियों ने उसे सूचना दी कि उसके घर से बच्ची के रोने की आवाज आ रही है।

सूचना मिलते ही पति घर पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसने खिड़की तोड़कर अंदर देखा तो उसकी पत्नी कृष्णा आदिवासी फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!