Press "Enter" to skip to content

स्टेशनरी दुकान और मकान में चोरी, 25 हजार नकद ले गए चोर; कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के नाई की बगिया निवासी मनीष गर्ग ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर उनकी स्टेशनरी की दुकान और मकान में हुई चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, मनीष गर्ग ने बताया कि वह नाई की बगिया में एक स्टेशनरी का संचालन करते हैं और उसी परिसर में उनका निवास भी है। 4 जुलाई 2026 की रात वह परिवार सहित घर और दुकान में ताला लगाकर सो गए थे। अगले दिन 5 जुलाई की सुबह 7 बजे उठने पर देखा कि दुकान और मकान का सामान बिखरा पड़ा था।

फरियादी के अनुसार, दुकान के गल्ले में रखे करीब 25 हजार रुपये नकद गायब थे। वहीं सीसीटीवी कैमरे में कुछ अज्ञात लोग चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मनीष गर्ग का कहना है कि उन्होंने 5 जुलाई 2026 को कोतवाली थाना में चोरी की शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!