Press "Enter" to skip to content

बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

बैराड़। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड बैराड़ द्वारा रविवार से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘सेवा सप्ताह’ का शुभारंभ किया गया। यह सेवा अभियान 5 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संगठन द्वारा स्वच्छता, सेवा और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सेवा सप्ताह के प्रथम दिवस कार्यकर्ताओं ने बैराड़ स्थित बाग वाली काली माता मंदिर परिसर में पहुंचकर श्रमदान किया और पूरे परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर से कचरा हटाकर स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर लोगों से सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने और सामाजिक सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील भी की गई।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष भास्कर झा, जिला सह महाविद्यालय प्रमुख प्रिंस प्रजापति, महावीर कर्ण, सह संयोजक सुनील राजौरिया, सह मंत्री अजमेर चंदेल, गिर्राज रावत, विजय रावत, टिंकू राठौर, अमन, छोटू बाल्मीकि सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आगामी दिनों में भी विभिन्न सामाजिक और जनहित के कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

संगठन के सह संयोजक सुनील राजौरिया ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान क्षेत्र में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते है। इन गतिविधियों का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!