शिवपुरी। करैरा तहसील के ग्राम खेराघाट निवासी रामवती जाटव ने कलेक्टर शिवपुरी को आवेदन देकर अपनी निजी भूमि के बटांकन और सीमांकन की मांग की है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि कई बार आवेदन देने के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
महिला का आरोप है कि वर्तमान पटवारी बलराम धाकड़ बटांकन और सीमांकन कराने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर काम करने से इनकार कर दिया जाता है और अभद्र व्यवहार कर भगा दिया जाता है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम खेराघाट स्थित सर्वे नंबर 40/2, रकबा 1.00 हेक्टेयर भूमि उसके स्वामित्व में है, जिसका बटांकन और सीमांकन कराया जाना है। महिला ने कलेक्टर से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और जल्द सीमांकन कराने की मांग की है।
संबंधित पटवारी बलराम धाकड़ का तबादला पिछोर में हो चुका है, लेकिन अब तक उन्हें करैरा से कार्यमुक्त (रिलीव) नहीं किया गया है।







Be First to Comment