Press "Enter" to skip to content

11 दिन की पैदल यात्रा के बाद शिवपुरी पहुंचे राष्ट्रीय एकता संघ, महाराजा सवाई भोज बगड़ावत की प्रतिमा स्थापना सहित कई मांगों का ज्ञापन सौंपा / Shivpuri News

शिवपुरी। राष्ट्रीय एकता संघ के पदाधिकारियों ने 11 दिन की पैदल यात्रा पूरी कर मंगलवार को शिवपुरी पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ के संयोजक ऋषिकेश गुर्जर ने बताया कि यह यात्रा राजस्थान के धाम स्थल से शुरू होकर धौलपुर, मुरैना और ग्वालियर होते हुए 11 दिन बाद शिवपुरी पहुंची।

ज्ञापन में मांग की गई है कि 1857 में ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ संघर्ष करने वाले महाराजा सवाई भोज बगड़ावत की प्रतिमा शिवपुरी के कठमई तिराहे पर स्थापित की जाए। साथ ही उन्हें शहीद का दर्जा देने, उचित सम्मान दिलाने तथा उनकी ऐतिहासिक विरासतों को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किए जाने की मांग भी की गई है।

ऋषिकेश गुर्जर ने बताया कि महाराजा सवाई भोज बगड़ावत ने जल संकट और जमीन से जुड़े संघर्षों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राष्ट्रीय एकता संघ ने जिला प्रशासन से मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई कर शासन तक प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!