शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में पोहरी एसडीएम के रीडर श्याम सिंह दोहरे की पत्नी मनीषा दोहरे (40) की मौत हो गई। हादसे में श्याम सिंह दोहरे सहित चार अन्य लोग घायल हो गए, जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में जारी है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे शिवपुरी-झिरी मार्ग पर मुद्गल पेट्रोल पंप के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज शिवपुरी पहुंचाया। उपचार के दौरान मनीषा दोहरे ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।







Be First to Comment